फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नवाब मलिक के समर्थन में आए एआईएमआईएम नेता, बोले- मुसलमानों को आतंकवाद से न जोड़ें

Sun, 27 Feb 2022 09:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जलील ने दावा किया कि उनकी पार्टी नवाब मलिक के साथ खड़ी है, क्योंकि वह कहती है कि इस देश के मुसलमानों को आतंकवाद से नहीं जोड़ें।
विज्ञापन
इम्तियाज जलील। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में औरंगाबाद से लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने रविवार को राकांपा नेता नवाब मलिक का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मलिक पर लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए, लेकिन मुसलमानों को आतंकवाद से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उनकी पार्टी जेल में बंद मलिक के समर्थन में खड़ी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंधन की सरकार के कई अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए थे, तब बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ईडी के दफ्तर के बाहर जमा हो गए थे, लेकिन मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में उस तरह का जोश और गुस्सा नहीं दिखाई दिया।

जलील ने दावा किया कि उनकी पार्टी नवाब मलिक के साथ खड़ी है, क्योंकि वह कहती है कि इस देश के मुसलमानों को आतंकवाद से नहीं जोड़ें। उन्होंने आरोप लगाया कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दलों द्वारा जताया जा रहा समर्थन महज दिखावा है। अगर जरूरत पड़ी तो एआईएमआईएम कार्यकर्ता मलिक के प्रति समर्थन दर्शाने के लिए बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन


जलील ने कहा कि उनकी पार्टी बुधवार को यहां गैस पाइपलाइन बिछाने से जुड़े एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के शामिल होने का विरोध करेगी, क्योंकि उसे लगता है कि शहर को पानी की लाइनों की जरूरत ज्यादा है। औरंगाबाद प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत गरीबों के लिए सस्ते घर बनाने के वास्ते आवंटित जमीन उपयुक्त नहीं है, क्योंकि वहां पहाड़ी के साथ-साथ अतिक्रमण और उच्च क्षमता वाली बिजली लाइनें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें