फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Owaisi: भाजपा का एजेंडा भारत की विविधता को खत्म करना, AIMIM चीफ बोले- उन्हें हमारी दाढ़ी से खतरा

Wed, 26 Oct 2022 09:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओवैसी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्द 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' सिर्फ एक खोखली बयानबाजी है। भाजपा का असली एजेंडा भारत की विविधता और मुस्लिम पहचान को खत्म करना है।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन मंगलवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर मुस्लिम पहचान को खत्म करने का आरोप लगाया। ओवैसी ने मंगलवार को कहा, भाजपा का एजेंडा भारत की विविधिता को खत्म करना है। उन्हें मुसलमानों के हलाल मांस, उनकी टोपी, उनकी दाढ़ी से खतरा है। हमारे खानों की आदतों से समस्या है। 

विज्ञापन


ओवैसी ने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्द 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' सिर्फ एक खोखली बयानबाजी है। भाजपा का असली एजेंडा भारत की विविधता और मुस्लिम पहचान को खत्म करना है। दरअसल, एआईएमआईएम सांसद उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के बीच पैठ बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि ओवैसी की पार्टी राज्य में भविष्य में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अली ने यह भी दावा किया कि समाजवादी पार्टी के कई नेता भविष्य में एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होंगे।

मुसलमानों ने धर्मनिरपेक्ष ताकतों का किया समर्थन
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शौकत अली ने कहा, भाजपा को हराने के लिए मुसलमानों ने हमेशा "धर्मनिरपेक्ष ताकतों" का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, लोग अब एआईएमआईएम की ओर आ रहे हैं। हम पूर्वी यूपी, पूर्वांचल, मध्य यूपी और बुंदेलखंड में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 2017 के चुनावों में भाजपा ने मीडिया के जरिए वोटरों का ध्रुवीकरण किया था। मुसलमानों ने सोचा था कि समाजवादी पार्टी भाजपा को हरा सकती है। आजादी के बाद से मुसलमानों ने हमेशा भाजपा को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों का समर्थन किया है।
विज्ञापन




मुस्लिमों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं
एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पार्टी प्रमुख ओवैसी ने हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर बोलकर कभी ध्रुवीकरण नहीं किया। हालांकि, उन्होंने भाजपा सरकार पर मुस्लिम क्षेत्रों में सुविधाएं न देने का आरोप लगाया। शौकत अली ने कहा, यूपी में मुस्लिम क्षेत्रों में शायद ही कोई बैंक हैं। इन क्षेत्रों में कोई स्कूल नहीं, कोई उचित अस्पताल और दवाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा, हम इन सबके लिए लड़ते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें