फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Owaisi: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेलते हो? एशिया कप पर BCCI के फैसले पर ओवैसी का तंज

Sat, 22 Oct 2022 08:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओवैसी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान सवाल किया कि भारत ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेलता है, जब वह अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं भेजने का फैसला करता है? यह कैसा प्यार है।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। इसको लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी भारत के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहा है। इस बीच AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसको लेकर तंज कसा है। 

विज्ञापन




ओवैसी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान सवाल किया कि भारत ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेलता है, जब वह अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं भेजने का फैसला करता है? आवैसी ने कहा, अब आप कल पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हैं? नहीं खेलना था न। 

2000 करोड़ का नुकसान ही तो होगा 
हैदराबाद सांसद ने आगे कहा, ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ मैच खेला जाता है, यह कैसा प्यार है? क्या होगा अगर आप पाकिस्तान के साथ नहीं खेलते हैं? टेलीविजन के लिए ₹2000 करोड़ का नुकसान ही तो होगा, लेकिन क्या यह भारत से ज्यादा मायने रखता है? उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता मैच कौन जीतेगा, लेकिन मैं चाहता हूं भारत जीत जाए और शमी और सिराज जैसे हमारे बच्चे पाकिस्तान को कुचल दें। 
विज्ञापन


हमारे हिजाब, दाढ़ी और क्रिकेट से भी समस्या 
हैदराबाद के सांसद ने कहा, अगर भारत हार जाता है तो लोग ढूंढेंगे कि गलती किसकी थी और छाती पीटेंगे। उन्होंने कहा, आपकी समस्या क्या है? हमारे हिजाब से, हमारी दाढ़ी से और तो अब हमारे क्रिकेट से भी समस्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें