ट्वीट - यह तब हुआ जब बैंक घाटे पर चल रहे थे। स्विस बैंक में पैसा बढ़ रहा है। भारत हार रहा है। नोटबंदी इसका कारण है।: ममता बनर्जी, सीएम, प. बंगाल
ट्वीट- जब स्विस बैंकों में भारतीय पैसा 50 फीसदी बढ़ रहा था तब सरकार कॉर्पोरेट दुनिया का न चुकाया हुआ ऋण माफ कर रही थी और उन्हें जनता के पैसे लूटने के बाद भागने की अनुमति भी दी गई। इसलिए यह आंकड़ा चौंकाने वाला नहीं होना चाहिए। : सीताराम येचुरी, सीपीआई (एम) नेता
ट्वीट - केंद्र द्वारा नोटबंदी की पोल खुल गई है। नोटबंदी से मिले दर्द से कोई फायदा नहीं मिला। केंद्र सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए। पिनराई विजयन, सीएम, केरल
बयान - हमने उम्मीद की थी कि नवंबर 2016 में मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी ने काले धन पर जबर्दस्त प्रहार किया, लेकिन स्विस बैंक से संबंधित भारतीय पैसा बढ़ने का ‘नवीनतम आंकड़ा’ गंभीर चिंता का विषय है। : केसी त्यागी, जदयू प्रवक्ता