फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'एक दिन हिजाब पहनी बेटी बनेगी देश की पीएम', पाकिस्तान का जिक्र कर ओवैसी का बड़ा बयान

Sat, 10 Jan 2026 12:36 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर (महाराष्ट्र)

सार

Maharashtra News: सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा, जब हिजाब पहनी बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी। इसी के साथ ओवैसी ने पाकिस्तान को भी उसके संविधान के लिए घेरा। 
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के प्रचार के बीच सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को घेरते हुए देश के प्रधानमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा, जब हिजाब पहनी बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी। इसी के साथ ओवैसी ने पाकिस्तान को उसके संविधान के लिए भी घेरा, जो किसी और धर्म के व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनने का इजाजत नहीं देता। 
विज्ञापन


'मेरा सपना है कि एक दिन...' ओवैसी ने क्या कहा?
अपने बयान में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान का संविधान साफ तौर पर कहता है कि सिर्फ एक धर्म का व्यक्ति ही देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन बाबा साहेब का संविधान कहता है कि भारत का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बन सकता है। मेरा सपना है कि एक दिन ऐसा आएगा, जब हिजाब पहनी हुई बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी।
देश में फैली नफरत भी खत्म हो जाएगी: ओवैसी
हिजाब पहनी बेटी के प्रधानमंत्री बनने के सपने पर ओवैसी ने आगे कहा कि हो सकता है कि हम उस वक्त ना रहे, यहां बैठे लोग उस समय ना रहे, लेकिन देखना कि एक दिन ऐसा जरूर आएगा, जब हिजाब पहने हुए बेटी देश की प्रधानमंत्री बनेगी। इसी के साथ ओवैसी ने कहा कि देश में मुस्लमानों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। वो भी जल्द खत्म हो जाएगी। यहां तक की नफरत फैलाने वाले भी खुद खत्म हो जाएंगे।      
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi Riots: उमर खालिद-शरजील इमाम की लंबी हिरासत को लेकर कांग्रेस पर भड़के ओवैसी, UPA सरकार को ठहराया दोषी
विज्ञापन


बता दें कि एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच महाराष्ट्र में सक्रिय हैं और पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार कर रह हैं। इस दौरान वो महायुति गठबंधन के साथ अजित पवार और कांग्रेस पर जमकर हमलावर हैं। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें