फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी बोले: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर को दुनिया में नंबर 1 बनाना है मेरा मकसद 

Fri, 12 Nov 2021 09:48 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, बेंगलुरु

सार

गडकरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य निर्यात बढ़ाना, आयात कम करना है और साथ ही हम पारिस्थितिकी और पर्यावरण के बारे में भी सतर्क हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हम भारत को दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को पांच साल में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात के लिए दुनिया में नंबर एक बनाना है। गडकरी ने कहा कि भारत का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। वर्तमान में हमारे ऑटोमोबाइल उद्योग का कारोबार 7.5 लाख करोड़ रुपये है। पांच साल के भीतर यह 15 लाख करोड़ से अधिक हो जाएगा और यह वह उद्योग है जो राज्य और केंद्र सरकार के लिए सबसे ज्यादा रोजगार, निर्यात और राजस्व पैदा कर रहा है। 

विज्ञापन


भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को दुनिया में नंबर एक बनाना है
अनंतकुमार स्मृति व्याख्यान के पहले संस्करण में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी दृष्टि और प्रतिबद्धता पांच वर्षों में इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर, बस, ऑटो रिक्शा और ट्रकों के निर्यात के लिए भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को दुनिया में नंबर एक बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य निर्यात बढ़ाना, आयात कम करना है और साथ ही हम पारिस्थितिकी और पर्यावरण के बारे में भी सतर्क हैं। भारतीय समाज के तीन महत्वपूर्ण स्तंभ अर्थव्यवस्था, नैतिकता और पारिस्थितिकी और पर्यावरण हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हम भारत को दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। 

स्मृति व्याख्यान का आयोजन पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर अनंतकुमार प्रतिष्ठान द्वारा किया गया था। इसके अलावा, गडकरी ने इस संबंध में बेंगलुरु में स्टार्टअप, व्यवसायों और अनुसंधान प्रतिष्ठानों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए अपशिष्ट जल, इथेनॉल, इलेक्ट्रिक वाहनों और फ्लेक्स इंजन से एलएनजी, ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा देने की सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। 
विज्ञापन


लोगों से इलेक्ट्रिक या फ्लेक्स इंजन वाले वाहन खरीदने की अपील
उन्होंने लोगों से इलेक्ट्रिक या फ्लेक्स इंजन वाले वाहन खरीदने की भी अपील की (जिसमें कोई शत प्रतिशत पेट्रोल या इथेनॉल का उपयोग कर सकता है), जो प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद करता है। परिवहन क्षेत्र के बारे में गडकरी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता जल मार्ग, दूसरी रेलवे, तीसरी सड़क और चौथी विमानन है, लेकिन दुर्भाग्य से अब 90 प्रतिशत यात्री यातायात और 70 प्रतिशत माल यातायात सड़क पर है। 

उन्होंने कहा कि जब मैंने मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था, राष्ट्रीय राजमार्ग 96,000 किमी था और वर्तमान में हमारे पास 1,47,000 किमी है, उस समय राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति दो किमी. प्रतिदिन थी और अब यह 38 किमी. प्रतिदिन है। जहां तक राष्ट्रीय राजमार्गों के सड़क निर्माण का संबंध है, हम अब दुनिया में सबसे आगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें