फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : वैक्सीन उत्पादन पर घिरे पूनावाला, एम्स चीफ बोले- आपको छह माह पहले सोचना चाहिए था

Sat, 10 Apr 2021 11:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने वैक्सीन निर्माता अदर पूनावाला के उत्पादन वाले बयान का जवाब दिया
  • रणदीप गुलेरिया ने कहा कि वैक्सीन के लिए सप्लाई के बारे में जानकारी रखना कोई 'रॉकेट साइंस' नहीं है
विज्ञापन
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने वैक्सीन निर्माता अदर पूनावाला के उत्पादन वाले बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना रोधी वैक्सीन के लिए सप्लाई के बारे में जानकारी रखना कोई 'रॉकेट साइंस' नहीं है कि आपको इसके उत्पादन के लिए इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्पादन को लेकर निर्माता को हर तरह की जानकारी होनी चाहिए। निर्माता को केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के बाकी हिस्सों को आपूर्ति (जरूरत) के बारे में जानकारी होनी चाहिए। यह कहना कि वे अब मैन्यूफैक्चरिंग शुरू कर देंगे, यह अटपटा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपको पता होना चाहिए की भारत की कितनी जनसंख्या है और कितनी डिमांड होगी। वैक्सीन की मांग हमेशा से थी छः महीने पहले से ही इसकी जानकारी सभी को थी कि वैक्सीन की मांग ज्यादा रहेगी और यह कोई रॉकेट साइंस तो है नहीं कि इसके लिए विशेष शोध की आवश्यकता होगी।

क्या था अदार पूनावाला का बयान जिसपर भड़के गुलेरिया
दरअसल डॉ. गुलेरिया की टिप्पणी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि  उत्पादन को बढ़ाने के लिए 3,000 करोड़ और तीन महीने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

मैं वित्तीय मुद्दे पर पर सलाह नहीं दे सकता 
एम्स निदेशक ने कहा कि 'मैं वित्तीय मामले पर सलाह नहीं दे सकता, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसे निवेशक होंगे जो उत्पादन के लिए मदद करने के लिए तैयार होंगे। हमारे कई पड़ोसी देशों को वैक्सीन की जरूरत है ऐसे में निवेशक तो मिल ही जाएंगे।  उन्होंने कहा कि 50 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल से गुजर रहे हैं क्योंकि लोग इसे न केवल मानवता बल्कि बाजार मूल्य के नजरिए से भी देख रहे हैं।  

यूरोप और अमेरिका के कारण वैक्सीन उत्पादन पर असर: पूनावाला
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि भारत में वैक्सीन उत्पादन पर असर इसलिए पड़ा है क्योंकि यूरोप और अमेरिका ने महत्वपूर्ण कच्चे माल के निर्यात को रोक दिया है। 

जून से हर महीने 10-11 करोड़ वैक्सीन का उत्पादन करेंगे हम : पूनावाला
अदार पूनावाला ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड की हर महीने 6-6.5 करोड़ खुराक का उत्पादन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम 2021 के जून से प्रति माह 10-11 करोड़ खुराक का उत्पादन करने के लिए तैयार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें