एम्स का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को शनिवार को छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा। एक छात्र ने उन पर स्याही फेंक दी। फेंकी गई स्याही नड्डा के कुर्ते पर गिरी। इसके बाद उन्हें तुरंत गाड़ी में बैठाया गया।
छात्रों के प्रदर्शन से कुछ देर के लिए एम्स परिसर में अफरा-तफरी सी मच गई। जेपी नड्डा एम्स के दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान छात्रों ने उनका विरोध किया।
उन्होंने नड्डा के खिलाफ नारेबाजी की और स्याही फेंकी। नड्डा ने कहा कि वे सारी परेशानियों का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। इस पर नाराज छात्र बोले कि हर मंत्री यही वादा करके चला जाता है।