तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक पार्टी के नेताओं ने ‘अम्मा’ की मृत्यु के बाद उनको पुरस्कृत और सम्मानित करने की मांग को तेज कर दी है। इस मांग को लेकर उनके समर्थक कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने के बाद अब संसद में यह मामला उठाया है। जयललिता का पांच दिसंबर को निधन हो गया था।
अब भी अन्नाद्रमुक के सांसद अपनी नेता जयललिता की तस्वीर जेब में लिए सदन में नजर आते है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ.पनीरसेल्वम ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जयललिता को भारत रत्न देने की मांग की थी।
बृहस्पतिवार को एक बार फिर राज्यसभा में शून्य काल में तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सांसद विजेता सत्यानंत ने अपनी दिवंगत नेता जे जयललिता के लिए भारत रत्न की मांग की। वह इस मांग पर ही नहीं रुकी। उन्होंने कहा कि जयललिता के अमूल्य योगदान को देखते हुए भारत सरकार को उन्हें नोबेल पुरस्कार दिलाने की कोशिश करनी चाहिए।