फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सवालों का जवाब दे भाजपा न कि राहुल गांधी के बयान पर उल्टा सवाल उठाए : आरपीएन सिंह

Fri, 24 Aug 2018 10:47 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
Congress leader RPN Singh
विज्ञापन

राहुल गांधी ने यूरोप में जाकर भाजपा की नींद उड़ा दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह का यही मानना है। आरपीएन सिंह का कहना है कि राहुल गांधी यूरोप में हैं। वह सवाल का जवाब दे रहे हैं और भाजपा को जो जवाब देश की जनता को देना चाहिए, वह न देकर राहुल गांधी के बयान पर पूरी पार्टी सवाल खड़ा कर रही है।

विज्ञापन


आरपीएन सिंह ने कहा कि इससे आप भाजपा की बौखलाहट को साफ समझ सकते हैं। भाजपा की यह बौखलाहट देश में जनता का मोदी सरकार से उठ रहा भरोसा तथा राहुल गांधी की बढ़ रही साख है।

क्यों विदेश में बोल रहे हैं राहुल गांधी ?
कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि यह मर्यादा पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लांघी थी। नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के अंदरुनी मामलों और राजनीति को अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म दे दिया था। इसके समानांतर कांग्रेस अध्यक्ष केवल मौजूदा सरकार के वादे और उस पर अमल और देश की वस्तुस्थिति को बता रहे हैं।
विज्ञापन


खुद आरपीएन सिंह का भी कहना है कि भाजपा और उनके नेताओं को राहुल गांधी के बयान, वक्तव्य पर नहीं जाना चाहिए। उन्हें केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से पहले किए वादे और अपनी उपलब्धियों को गिनाना चाहिए। देश की जनता को इसके बारे में खुद प्रधानमंत्री को बताना चाहिए।

आरपीएन सिंह का कहना है कि भाजपा की परेशानी यही है। मोदी सरकार की भी परेशानी यही है। साढ़े चार साल का समय बीत चुका है, वादे भी लंबे-चौड़े हुए और सरकार के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है। 

गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद लगा चस्का
गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर थे। वहां से सवाल के जवाब और अपने संबोधन से उन्होंने भाजपा के लिए परेशानी खड़ी कर दी थी। इसके बाद से कांग्रेस अध्यक्ष ने देश के भीतर आवाज उठाने के साथ-साथ विदेश में भी अपना वक्तव्य देने की संख्या बढ़ा दी है। दूसरे, विदेश में रह रहे भारतीय भी देश के प्रस्तावित चुनाव में प्रॉक्सी वोट डाल सकते हैं।

एक करोड़ 37 हजार 761(2014) एनआरआई विदेश में हैं। इनमें से 11 हजार के करीब मतदान करते हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस के एक महासचिव का कहना है कि विदेश में रह रहे भारतीय पढ़े-लिखे हैं। प्रोफेशनल्स की संख्या काफी बड़ी हो रही है। यह देश में चुनावों में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। बताते हैं देश कई राज्यों में इसका असर पड़ता है। कांग्रेस की आईटी सेल के रोहन गुप्ता का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां अप्रवासी भारतीयों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के लिए काम कर रही है। 

राहुल गांधी को मीडिया में मिल रहे स्पेस से खुश हो रहे हैं कांग्रेसी 
कांग्रेस पार्टी के नेता पिछले दो दिन से राहुल गांधी को देश और विदेश की मीडिया में मिले स्पेस से गदगद हैं। उनका कहना है कि देश के टीवी चैनल, अखबार, मीडिया के अन्य माध्यम और सोशल मीडिया भी इसे प्रमुखता दे रही है। पार्टी के नेताओं को अब राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुकाबले विकल्प के रुप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

पार्टी के रकाबगंज स्थित कार्यालय में बैठने वाले सूत्र के अनुसार भाजपा ने राहुल गांधी को नासमझ, अपरिपक्व और राजनीतिक रूप से शीर्ष पद के अयोग्य साबित करने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। पिछले दो दिन से पार्टी के प्रवक्ता सांबित पात्रा, मुख्तार अब्बास नकवी समेत तमाम नेताओं ने मोर्चा खोल रखा है। सूत्र का कहना है कि यह अकारण नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें