फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: रेल मंत्री वैष्णव की घोषणा- एक हजार अमृत भारत ट्रेनों का होगा निर्माण, निर्यात भी करेगा रेलवे

Sun, 03 Mar 2024 06:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन निर्यात करने की तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले पांच वर्ष के भीतर भारत पहली ट्रेन निर्यात करेगा, जो देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। 
विज्ञापन
Ashwini Vaishnaw - फोटो : x.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेल को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर दिया जा रहा है। कुछ वर्षों के भीतर देश में 1,000 विश्वस्तरीय अमृत भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा, जो 250 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में वैष्णव ने कहा कि तमाम उद्योगों की तरह रेलवे में भी अब भारत के आयातक से निर्यातक बनने की बारी है। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन निर्यात करने की तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले पांच वर्ष के भीतर भारत पहली ट्रेन निर्यात करेगा, जो देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।  वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने पिछले 10 वर्षों में रेलवे में कई परिवर्तनकारी पहलें शुरू की हैं। इनमें दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज-चिनाब पुल और कोलकाता मेट्रो के लिए नदी के नीचे पहली जल सुरंग भारतीय रेल की अहम तकनीकी प्रगति को दर्शाने वाली उपलब्धियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें