फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: अन्नाद्रमुक महासचिव पलानीस्वामी ने शाह से की मुलाकात, भाजपा के साथ फिर से गठबंधन की अटकलें तेज

Wed, 26 Mar 2025 12:32 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Politics: तमिलनाडु के पूर्व सीएम पलानीस्वामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिससे फिर भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। अन्नाद्रमुक ने 2023 में भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया था। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अन्नाद्रमुक महासचिव व पार्टी के अन्य नेता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्नाद्रमुक महासचिव और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ई. के.पलानीस्वामी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब इस तरह की चर्चाएं हैं कि उनकी पार्टी राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के साथ फिर से गठबंधन कर सकती है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पलानीस्वामी ने शाह तमिलनाडु में कथित तौर पर हिंदी थोपे जाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की और उन पर अपनी पार्टी की रुख स्पष्ट किया। 

अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी है, उसने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सितंबर 2023 में भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। पार्टी ने तब भाजपा के राज्य नेतृत्व के साथ कुछ मतभेदों का हवाला दिया था। यह घटनाक्रम तब सामने आया था, जब अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेताओं ने यहां भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और उन्हें तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के.अन्नामलाई के आक्रामक राजनीतिक रुख से पैदा स्थिति के बारे में बताया था। अन्नाद्रमुक के नेताओं ने द्रविड़ नेता सी.एन. अन्नादुरई पर टिप्पणी को लेकर अन्नामलाई से माफी मांगने या उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। अन्नामलाई ने अब अन्नाद्रमुक के प्रति अपना रुख नरम कर दिया है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Julie Bishop: विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत से की मुलाकात, म्यांमार के हालात पर चर्चा
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अगर अन्नाद्रमुक और भाजपा फिर से गठबंधन को मजबूत करते हैं, तो वे राज्य में सत्तारूढ़ द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन 'इंडिया' को कड़ी चुनौती देंगे। बीते कुछ वर्षों में अन्नाद्रमुक के वोट शेयर में गिरावट देखी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें