फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का बच्चों को फरमान- योगी स्टाइल में हो बाल, नॉनवेज लाने की न करें गलती

Fri, 28 Apr 2017 12:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक स्कूल से छात्रों को एक अजीब फरमान सुनाने की खबर आई है। दरअसल मेरठ के सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल ऋषभ एकेडमी के प्रबंधन ने छात्रों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बाल कटवाने फरमान सुना डाला। साथ ही उन्हें कथित तौर पर स्कूल में नॉन वेज न लाने का आदेश भी दिया गया है। इस फरमान के बाद ये मामला गरमाने लगा है। मीडिया की खबरों के मुताबिक स्कूल के छात्र इसके विरोध में आ गए हैं।
विज्ञापन

  Students of a Meerut school allege they were asked to get 'Yogi haircut' and not get non-veg food, else would not be allowed to enter school pic.twitter.com/cZclzpfJQs — ANI UP (@ANINewsUP) April 28, 2017


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार स्कूल में बड़े बाल और दाढ़ी रखने वाले छात्रों को घुसने ही नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा छात्रों को ये भी धमकी दी गई कि अगर उनके लंचबॉक्स ने नॉनवेज मिलता है तो उन्हें स्कूल से बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने दावा किया है कि चूंकि स्कूल एक जैन ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है, ऐसे में लंच बॉक्स में अंडा तक लाना मना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CM योगी के मंत्री का ये स्टाइल देख उड़े सबके होश, कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

स्कूल प्रबंधन के इस फरमान के बाद कई अभिभावकों ने इसका विरोध करना शुरू किया। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद छात्र स्कूल के अंदर दाखिल हो सके।
ये भी पढ़ें-  CM योगी जैसी सादगी देखी न होगी, 10 जोड़ी कपड़े और स्टाइल अनोखा

एक संप्रदाय विशेष के अभिभावकों ने वेस्ट ऐंड रोड स्थित ऋषभ एकेडमी के सचिव रंजीत जैन पर भेदभाव का आरोप लगाया। अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चों को केवल बाल की वजह से स्कूल में परेशान किया जा रहा है। स्कूल प्रशासन उन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह बाल कटवाने का दबाव बना रहा है। अभिभावकों का आरोप है स्कूल में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें