फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: पैरोल पर बाहर आईं शशिकला, केवल पति से मिलने की इजाजत

Fri, 06 Oct 2017 09:52 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु की सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक की नेता वीके शशिकला आज पैरोल पर जेल से बाहर आ गई हैं। उन्हें अपने बीमार पति से मिलने के लिए पांच दिन की पैरोल दी गई है। बेंगलूरू सेंट्रल जेल ने जारी निर्देश में कहा है कि शशिकला इन पांच दिनों में शशिकला सिर्फ अपने पति से मिलने अस्पताल जा सकेंगी। उन्हें उसी घर में रहना होगा जिस घर का पता उन्होंने अपनी याचिका में लिखा है। 
विज्ञापन


Tamil Nadu: VK Sasikala arrives in Chennai after being granted a parole of 5 days to visit her ailing husband pic.twitter.com/kT52iMq9wc— ANI (@ANI) October 6, 2017


यहां तक की इन पांच दिनों में शशिकला किसी भी राजनीतिक या पब्लिक मीटिंग में भाग नहीं ले सकेंगी और न ही किसी और से मिल ही सकेंगी। शशिकला के वकील के मुताबिक जेल अधिकारियों को चेन्नई पुलिस कमिश्नर ने पैरोल से जुड़ी मेल भेजी जिसके बाद उन्हें पैरोल दी गई है। 
विज्ञापन



न्यूज एजेंसी एएनआई से की बातचीत में वकील ने कहा कि जेल अधिकारी अपने आधा अफसरों से पैरोल दिए जाने पर विचार किया। उनके मुताबिक जेल प्रशासन की शर्तों को मानने के बाद वे जेल से बाहर आ सकी हैं। वहीं अन्नाद्रमुक के नेता टीटीवी दिनाकरन और कुछ नेता जेल परिसर के पास पहुंच गए हैं।
  #FLASH: Sasikala granted parole for 5 days to visit her ailing husband. More details awaited. pic.twitter.com/uFJKx13eJu — ANI (@ANI) October 6, 2017   Visuals of Central Jail in Bengaluru where Sasikala is lodged pic.twitter.com/ziFpDP3Yg8 — ANI (@ANI) October 6, 2017
बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला कई महीनों से जेल में सजा काट रही हैं।
विज्ञापन

पार्टी चिन्ह पर सुनवाई करेगा सु्प्रीम कोर्ट

TTV Dinakaran
वहीं दूसरी ओर एआईएडीएमके में पार्टी चिन्ह को लेकर घमासान मचा हुआ है और ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट आज दोपहर में मामले की सुनवाई करेगा। दरअसल, पार्टी दो ग्रुप में बंट गई है, जिसमें एक ग्रुप दिनाकरन का है और दूसरा सीएम पनालीसामी का है।

पनालीसामी की ओर से दोनों नेताओं के खिलाफ कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन शशिकला और दिनाकरन चिन्ह पर अपनी दावेदारी साबित करने की हर कोशिश कर रहे  हैं। हालांकि, दिनाकरन और शशिकला धांधली के आरोप में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।
  SC to hear TTV Dhinakaran's plea at 2 pm, today. He had moved SC seeking a direction to restrain EC from hearing Two Leaves Symbol case — ANI (@ANI) October 6, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें