फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: सुधरते हालातों के बीच एआईएडीएमके में उठा फिर बड़ा 'बवंडर'

Mon, 24 Apr 2017 01:09 PM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
विज्ञापन
डी जयकुमार
विज्ञापन
तमिलनाडु में राजनीतिक उठापठक जारी है। एआईएडीएम के ओ पन्नीरसेल्वम और ई पलानी सामी के दोनों गुटों के बीच विलय के बाबत राज्य वित्त मंत्री डी जयकुमार ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं विद्रोही नेता के लिए अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शशिकला जाएंगी पार्टी से बाहर, पन्नीरसेल्वम और पलानीसामी गुट सुलह के लिए तैयार

आपको बता दें दोनों गुटों ओ पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके (पुराची थलावी अम्मा) का सत्तारूढ़ एआईएडीएमके (अम्मा)  के बीच बातचीत आज यानी सोमवार को पार्टी मुख्यालय रोयापट्टाह में होनी है। डी जयकुमार ने रविवार को चेन्नई में मीडिया से कहा कि पार्टी के कल्याण के लिए अगर किसी को बलिदान करना है तो वो मैं हूं। मैं उनके ( ओ पन्नीरसेल्वम) लिए अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। 

सत्तारूढ़ गुट के नेताओं का बयान इस बात की ओर भी इशारा करता है कि ई पलानीसामी की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। मुख्यमंत्री के पद पर जब जयकुमार से टिप्पणी करने को कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया। जयकुमार के बयान से ये स्पष्ट हो गया है कि पलानीसामी मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शशिकला पर फिर पन्नीरसेल्वम का वार, कहा- अम्मा को धोखा देने वालों को जाना होगा

गौरतलब है कि दोनों गुटों में विलय करने को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी ने एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी की अगुवाई सांसद आर वैथियालिंगम करेंगे। इस कमेटी में सी. श्रीनिवासन, जय कुमार और केए सेनगोट्टियां सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। 

ओ. पन्नीरसेल्वम के गुट ने गुरुवार को कहा था कि पहले सत्तारूढ़ गुट अपने शीर्ष नेताओं वीके शशिकला और टीटीवी दिनाकरन को पार्टी से बाहर करे। तभी दोनों गुटों में बातचीत संभव है। इसके अलावा पन्नीरसेल्वम गुट ने अम्मा के मौत की सीबीआई जांच कराने के लिए औपचारिक निवेदन करने की मांग भी की थी। जिसके बाद शशिकला और दिनाकरन को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें