फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकला को 30 दिनों की पेरोल, शाम को आएंगी जेल से बाहर, तमिलनाडु की राजनीति में आएगी गर्मी

Mon, 05 Jun 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मामले में 4 साल की सजा पा चुकी वीके शशिकला को 30 दिनों की पेरोल मिल गई है। शशिकला आज शाम तक जेल से रिहा हो सकती हैं। उन्हें बेंगलुरू की जेल में रखा गया है। उनके पेरोल पर जेल से बाहर आने के बाद तमिलनाडु की राजनीति के गरमाने के संकेत मिल गए हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शशिकला को 30 दिनों की पेरोल मिल गई है। शशिकला के अलावा उनके भतीजे और एआईएडीएमके के डेपुटी जनरल सेक्रेटरी टीटीवी दिनाकरण भी दिल्ली के तिहाड़ जेल से छूट गए हैं। शशिकला की रिहाई के तुरंत बाद दोनों की बेंगलुरू में ही मुलाकात होनी है।

इससे पहले, घूस देने के मामले में दिल्ली के तिहाड़ बंद रहे टीटीवी दिनाकरण ने जेल से छूटने के बाद कहा था कि वो सोमवार को बेंगलुरू जेल में शशिकला से मुलाकात करेंगे। पर शशिकला के भी जेल से बाहर आ जाने के बाद अब दोनों तमिलनाडु की राजनीति में दखल बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें