फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 'पुडुचेरी समेत तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे', भाजपा से अलग होने के बाद पलानीस्वामी का दावा

Wed, 04 Oct 2023 01:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी

सार

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने बताया कि भाजपा से चार साल पुराने गठबंधन को तोड़ने का फैसले अकेले का नहीं बल्कि दो करोड़ पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिया है। 
 
विज्ञापन
Edappadi Palaniswami - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने सलेम में पार्टी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने अन्नाद्रमुक गठबंधन द्वारा पुडुचेरी समेत तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है। भाजपा से अलग होने के फैसले पर भी पलानीस्वामी ने एक बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन


अन्नाद्रमुक ने 25 सितंबर को भाजपा से अपना नाता तोड़ लिया था। पार्टी यह कहकर अलग हुई कि भाजपा अन्नाद्रमुक के पूर्व नेताओं के बारे में अनावश्यक टिप्पणी कर रही है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने बताया कि भाजपा से चार साल पुराने गठबंधन को तोड़ने का फैसले अकेले का नहीं बल्कि  दो करोड़ पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिया है। 

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हम भाजपा से नाता तोड़ने के अपने फैसले पर कायम हैं। भाजपा से नाता तोड़ने का फैसला किसी के दबाव में नहीं लिया गया है। कुछ घटनाएं हमारे कार्यकर्ताओं को आघात की है।' बता दें कि अन्नाद्रमुक ने 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान सहयोगी के रूप में भाजपा के साथ गठबंधन किया था।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि इंडिया गठबंधन अभी पूरी तरह से नहीं बन पाई है। उन्होंने तमिलनाडु सीएम पर निशाना साधते हुए उन्हें इंडिया गठबंधन में शामिल होने से पहले कावेरी जल बंटवारा मुद्दे पर ध्यान देने की नसीहत दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें