फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बैठकर तमिलनाडु की सरकार चला रही हैं शशिकला!

Fri, 04 Aug 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जेल में बंद अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरेंडर कर दिया हो लेकिन उनका अब भी तमिलनाडु सरकार और राजनीति में पूरा कंट्रोल है।
विज्ञापन


एआईडीएमके के राज्यसभा सांसद नवनीतकृष्णा ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि 'शशिकला के इशारों पर ही सरकार सभी कदम उठा रही है। शशिकला को पूरी पार्टी का समर्थन हासिल है, उनकी सलाह के आधार पर ही सरकार चल रही है।'

गौरतलब है कि जेल में बंद शशिकला किसी भी सूरत में पार्टी पर अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देना चाहती। इसके लिए पार्टी के दो धड़ों ओपीएस और ईपीएस के एक होने पर वह रोड़ा अटका सकती हैं।  
विज्ञापन


तमिलनाडु की पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख जे. जयललिता के निधन के बाद से ही पार्टी में खींचतान शुरू हो गई थी। जयललिता के जाने के बाद सीएम बनाए गए ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) को पार्टी महासचिव शशिकला ने हटा दिया और उनकी जगह ई पलानीस्वामी (ईपीएस) को मुख्यमंत्री की कुर्सी दे दी।

वहीं तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके जल्द ही एनडीए में शामिल होने की भी अटकलें हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी एआईएडीएमके को एनडीए में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। वहीं शशिकला के बेटे और पार्टी के उप महासचिव टीटीवी दिनाकरण पलानीस्वामी के इस प्लान पर रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें