फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: शशिकला से बात करने वाले 16 नेताओं को अन्नाद्रमुक ने पार्टी से निकाला

Mon, 14 Jun 2021 05:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अन्नाद्रमुक ने पार्टी की पूर्व नेता वीके शशिकला से बात करने वाले 16 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाकर संदेश दिया है कि शशिकला से संबंध रखने वाले हर पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
वीके शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्नाद्रमुक ( एआईएडीएमके या ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) ने सोमवार को पार्टी के 16 पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया। इन नेताओं ने पार्टी की पूर्व नेता वीके शशिकला के साथ बातचीत की थी। अन्नाद्रमुक ने प्रवक्ता वी पुगाझेंदी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर कर दिया।

विज्ञापन





इसके साथ ही पार्टी की ओर से जारी एक बयान में अन्नाद्रमुक ने शशिकला की पार्टी कैडर से हुई फोन वार्ता को 'ड्रामा' करार दिया। इसने कहा कि पार्टी कभी भी एक परिवार की इच्छाओं के लिए खुद को बर्बाद नहीं करेगी। पार्टी ने कहा कि शशिकला से बात करने वाले हर कार्यकर्ता पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें