फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIADMK चिन्ह मामला: दिनाकरन को मिली जमानत, पासपोर्ट जब्त

Thu, 01 Jun 2017 02:49 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
टीटीवी दिनकरण - फोटो : ANI
विज्ञापन
एआईएडीएमके पार्टी चुनाव चिंह के घपले में फंसे टीटीवी दिनाकरन को बड़ी राहत मिली है। दिनाकरन और उनके साथी मल्लिकार्जुन को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने 5 लाख के बॉन्ड पर जमानत दे दी है। हालांकि, वे देश छोड़कर न जा पाए, इसलिए कोर्ट ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए है।  
विज्ञापन
#FLASH: Delhi Court grants bail to TTV Dinakaran & his aide Mallikarjun over allegedly bribing EC officials for AIADMK's two-leaves symbol pic.twitter.com/HPQi17NB98 — ANI (@ANI_news) June 1, 2017 दरअसल, पार्टी चीन को लेकर 50 करोड़ की घूस देने के आरोप में दिनाकरन गंभीर पूछताछ का सामना कर रहे हैं। इससे पहले भी दिल्ली क्राइम ब्रांच भी पूछताछ के लिए उनके साथ चेन्नई रवाना हुई। गौरतलब है कि दिनाकरन पर एआईएडीएमके का चुनाव प्रतीक दो पत्ते के बने रहने के लिए चुनाव आयोग के एक अधिकारी को रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दिनाकरन ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने सुकेश को इसके लिए कोई पैसा दिया है। पुलिस ने दावा किया कि उसके पास दिनाकरन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पुलिस के पास दिनाकरन और सुकेश के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें