फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA में शामिल हो सकते हैं AIADMK के दोनों गुट, पलानीस्वामी ने की पीएम से मुलाकात

Fri, 11 Aug 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु की राजनीति में AIADMK के दोनों धड़े आपस में एक होकर के एनडीए में शामिल हो सकते हैं। दोनों धड़ों के मिलने से पार्टी राज्य में काफी मजबूत स्थिति में आ जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने पीएम मोदी से मुलाकात की।
विज्ञापन


दिनाकरन को बाहर करने पर बनी सहमति
दोनों गुट इसलिए एक होने जा रहे हैं, क्योंकि पलानीस्वामी गुट ने शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन को पार्टी से बाहर करने का रास्ता दिखा दिया है। पन्रनीरसेल्वम गुट ने भी दिनाकरन को बाहर करने की काफी लंबे समय से मांग की थी। 

तमिलनाडु के मंत्री डी. जयाकुमार ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि पार्टी के दोनों धड़े एक होंगे। वहीं पार्टी का कहना है कि वीके शशिकला को पार्टी का जनरल सेक्रेटरी केवल नए अध्यक्ष के चुनाव तक के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन


It is only my prerogative to appoint/expel people from party, nobody can dictate terms on me. I am free to exercise my powers: TTV Dinakaran pic.twitter.com/CrsqqylBbA— ANI (@ANI) August 11, 2017


दोनों धड़ों के विलय के फॉर्मूले पर भी काम कर लिया गया है। नए फॉर्मूले के तहत मुख्यमंत्री पद पर पलानीस्वामी बने रहेंगे तो वहीं पन्नीरसेल्वम को उप मुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। इसके साथ ही पन्नीरसेल्वम गुट के दो मंत्री माफोई पांडियाराजन और सेम्‍मामलई को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

गौरतलब है कि जयललिता की मौत के बाद यह गतिरोध तब शुरू हुआ जब ओ. पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया गया लेकिन शशिकला ने उनसे जबरन इस्तीफा लेकर पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री बना दिया।   

वहीं जयललिता की करीबी रहीं वीके शशिकला किसी भी सूरत में पार्टी पर अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देना चाहती हैं। इसके लिए पार्टी के दो धड़ों ओपीएस और ईपीएस के एक होने पर वह रोड़ा अटका सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें