फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एआई: इंसानी नाक से मुकाबला कर रही तकनीक, अब कंप्यूटर भी सूंघकर बताएगा असली-नकली का फर्क, जानिए कैसे?

एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 22 Nov 2026 04:56 AM IST

सार

क्या आप यकीन करेंगे कि एक नवजात शिशु के शरीर की भीनी-भीनी महक और ताजा पके हुए पास्ता की खुशबू के रासायनिक अणु आपस में काफी हद तक मिलते-जुलते हैं? यह कोई पहेली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में हो रहे एक अनोखे शोध का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एआई। - फोटो : amar ujala


नकली जूतों की पहचान से लेकर मच्छर भगाने तक में इस्तेमाल

ऑस्मो की इस तकनीक का इस्तेमाल केवल इत्र बनाने तक सीमित नहीं है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस 'स्टॉकएक्स' के साथ मिलकर यह कंपनी महक के जरिये असली और नकली जूतों (स्नीकर्स) के बीच अंतर पहचानने पर काम कर रही है, क्योंकि दोनों में इस्तेमाल होने वाले पदार्थों की रासायनिक संरचना अलग होती है। इसके अलावा, गेट्स फाउंडेशन के अनुदान से ऑस्मो ने ऐसे आठ नए पदार्थों की खोज की है, जो बीमारी फैलाने वाले मच्छरों को भगाने में प्रचलित रसायन 'डीईईटी' से भी ज्यादा असरदार हैं। कंपनी का लक्ष्य भविष्य में इस तकनीक के जरिए हवाई अड्डों पर खतरनाक चीजों की पहचान करना और गंभीर बीमारियों (जैसे ट्यूमर) का पता लगाना है।


सिर्फ लिखिए...तैयार हो जाएगा मनपसंद परफ्यूम

2023 में गूगल ब्रेन से निकले वैज्ञानिक एलेक्स विल्ट्श्को द्वारा शुरू की गई इस कंपनी ने एक ऐसी प्रणाली विकसित की है, जो महक के अणुओं को 80 करोड़ 'सेंट टोकन' और 1 करोड़ से अधिक मानवीय विवरणों के जरिए समझती है। कंपनी के पास स्कूल बस के आकार का एक 'स्मेल-प्रिंटिंग रोबोट' है। आप लैपटॉप पर चैटजीपीटी की तरह टाइप करके अपनी पसंद बता सकते हैं, जैसे 18 से 23 साल के युवाओं के लिए पुर्तगाली कस्टर्ड टार्ट जैसी महक वाला परफ्यूम और यह सिस्टम कुछ ही मिनटों में उसका रासायनिक फॉर्मूला तैयार कर देता है। पिछले महीने ही इस एआई मॉडल ने दुनिया की सबसे बड़ी उपभोक्ता वस्तु कंपनियों में से एक के इन-हाउस परफ्यूम विशेषज्ञों को भी पीछे छोड़ दिया।


विशेषज्ञों ने उठाए सवाल : संदर्भ के बिना धोखा खा सकता है एआई, हालांकि, हर कोई एआई आधारित इस दावे से पूरी तरह सहमत नहीं है। यूनिवर्सिटी ऑफ हर्टफोर्डशायर के पूर्व प्रोफेसर माइकल श्मुकर कहते हैं कि गंध को समझने में 'संदर्भ' बहुत मायने रखता है।


बकौल श्मुकर फ्रेंच चीज (कैमेम्बर्ट) और इस्तेमाल किए गए डायपर की गंध में कुछ एक जैसे रासायनिक अणु होते हैं, लेकिन इंसान संदर्भ के आधार पर दोनों का फर्क तुरंत समझ लेता है। ऐसे में इस तकनीक और सेंसर को अभी लंबा सफर तय करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next