अगस्ता वैस्टलैंड हैलीकॉटर घोटाले में राहुल गांधी के करीब का नाम आने पर लोकसभा में एक बार फिर हंगामा बरपा। भाजपा सांसदों ने मामले पर गांधी परिवार को सीधे निशाने पर लिया। लोकसभा में चर्चा के दौरान भाजपा ने अगस्ता वैस्टलैंड हैलीकॉप्टर घोटाला मामले में भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने एक पत्र दिखा कर सीधे राहुल गांधी को निशाना बनाया तो गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले और राहुल गांधी के सलाहकार सचिव कनिष्क कुमार पर भी पूरे मामले में मिलीभगत का आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाया राहुल गांधी के करीबी और उनके सलाहकार सचिव कनिष्क कुमार के परिवार की कपंनी एम्मार-एमजीएफ भी इस पूरे घोटाले में शामिल है। उनका आरोप है कि एम्मार-एमजीएफ कपंनी कॉमनवेल्थ गेम घोटाले में भी शामिल हैं।
गांधी परिवार ने इन कंपनियों को फायदा पहुंचाया है। यही नहीं उन्होंने कहा एम्मार-एमजीएफ कपंनी से राहुल के करीबी व सलाहकार सचिव कनिष्क कुमार के परिवार का संबध है। किरीट सोमैया ने कहा कि हैलीकॉप्टर घोटाला सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुआ है।
''खुशी होती है जब निशाना बनाया जाता हूं''
भाजपा सांसद किरीटी सोमैया के आरोपों को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बेबुनियाद बताया। राहुल ने कहा कि उनको हर बार की तरह इस बार भी निशाना बनाया जा रहा है। राहुल ने कहा कि उन्हें खुशी होती है जब उनको निशाना बनाया जाता है।
I am always being targeted, happy to be targeted: Congress Vice president Rahul Gandhi #AgustaWestland— ANI (@ANI_news) May 3, 2016