फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान: मलबे में दबे चार लोग; महिला की मौत, तीन घायल

Mon, 14 Sep 2026 07:09 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।

सार

अहमदाबाद के खाड़िया इलाके में पुराना दो मंजिला मकान ढहने से चार लोग मलबे में दब गए। बचाव दल ने सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 45 वर्षीय सोनल राणा की जान नहीं बच सकी। तीन घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार दोपहर एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसा शहर के खाड़िया इलाके की एक संकरी गली में हुआ। मकान गिरने के बाद चार लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


मलबे में दबे चार लोगों को निकाला
दमकलकर्मियों ने राहत अभियान के दौरान दो लोगों को तुरंत मलबे से बाहर निकाल लिया। इसके बाद मलबा हटाकर दो महिलाओं को भी बाहर निकाला गया। चारों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम
मलबे से निकाली गई 45 वर्षीय सोनल राणा को एलजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोनल इसी मकान की पहली मंजिल पर रहती थीं। अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर आलाप शाह ने उनकी मौत की जानकारी दी। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इनकी पहचान 27 वर्षीय जानवी राणा, 23 वर्षीय पार्थ राणा और 42 वर्षीय आशाबेन के रूप में हुई है। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मकान क्यों गिरा, अभी साफ नहीं
फिलहाल मकान गिरने की असली वजह सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुराना मकान अचानक क्यों ढहा। जांच के बाद ही हादसे की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


खबर अपडेट की जा रही है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें