फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad building collapse: अहमदाबाद में तीन मंजिला इमारत गिरी; एक शख्स की मौत, पांच घायल

Mon, 10 Jul 2023 02:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

हादसे को लेकर दमकल विभाग के उपप्रमुख जयेश खड़िया ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और 35 अग्निशमन कर्मी बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
अहमदाबाद में तीन मंजिला इमारत गिरी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। नवरंगपुरा पुलिस इंस्पेक्टर एए देसाई ने कहा कि मीठाखाई गाम इलाके स्थित यह इमारत लगभग 60 साल पुरानी थी और काफी जर्जर हो गई थी। उन्होंने बताया कि इमारत सुबह करीब 7 बजे ढह गई।
विज्ञापन


देसाई ने कहा, "ध्वस्त इमारत के मलबे में फंसे 57 वर्षीय विनोद दकनिया नामक एक व्यक्ति को बाहर निकालने में लगभग दो घंटे लग गए।" उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक के मुताबिक हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। 

वहीं, हादसे को लेकर दमकल विभाग के उपप्रमुख जयेश खड़िया ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और 35 अग्निशमन कर्मी बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें