फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 10 लोग गिरफ्तार

Fri, 30 Apr 2021 04:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, अहमदाबाद

सार

  • अहमदाबाद पुलिस ने असली व नकली रेमडेसिविर की शीशियों के अलावा 21 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के इलाज में प्रभावी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे 10 लोगों को अहमदाबाद पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग घटनाओं में दबोचे गए ये लोग एक गिरोह के सदस्य हैं। इनसे पुलिस ने असली व नकली रेमडेसिविर की शीशियों के अलावा 21 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों में से एक युवक मिलन सवासिया फार्मा कंपनी में काम करता है। मिलन शहर के बाहरी इलाके में स्थित जाइडस बायोटेक पार्क में प्लांट ऑपरेटर है, जहां रेमडेसिविर दवा का निर्माण होता है। गिरोह के लोग अब तक कोरोना रोगियों के रिश्तेदारों को 29,000 रुपये प्रति शीशी के हिसाब से करीब पांच हजार नकली रेमडेसिविर की शीशियां बेच चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें