फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से सवाल: बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूछा, कैदियों को कोरोना का टीका लेने के लिए क्या आधार जरूरी?

Fri, 30 Apr 2021 04:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई

सार

  • कैदियों को आधार कार्ड नहीं होने के चलते टीका नहीं लगाया गया
  • महाराष्ट्र की जेलों में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से पूछा है कि क्या कैदियों को कोरोना का टीका लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है? कैदियों को टीका लगाने से इसलिए मना नहीं किया जा सकता है कि उनके पास आधार कार्ड नहीं है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और जस्टिस जीएस कुलकर्णी की पीठ ने यह सवाल तब किया, जब उन्हें बताया गया कि कई कैदियों को आधार कार्ड नहीं होने के चलते टीका नहीं लगाया गया। महाराष्ट्र की जेलों में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए स्वत: संज्ञान लिए गए इस मामले में पीठ ने कहा, टीके के लिए आधार कार्ड की जरूरत इसलिए पड़ती है कि ताकि आंकडे़ जुटाए जा सकें और जिन्होंने टीका लगवाया है, उनकी निगरानी की जा सके।

किसी भी कैदी को इस वजह से टीका लगाने से इनकार नहीं किया जा सकता है कि उसके पास आधार कार्ड नहीं है। कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से पेश एडवोकेट जनरल आशुतोष कुलकर्णी को केंद्र के वकील अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह से इस संबंध में चर्चा करने का निर्देश दिया और हाईकोर्ट को इस बारे में चार मई तक बताने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें