फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद में खुले नाले में गिरी नौ साल की बच्ची: बचाव अभियान जारी; बीएसएफ जवान क्यों बुलाए गए?

Sun, 11 Oct 2026 12:59 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।

सार

गुजरात के अहमदाबाद में खुले नाले में गिरी नौ साल की बच्ची की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। दमकल विभाग की टीमें अब बीएसएफ के जवानों की मदद से सीवर और पंपिंग स्टेशन तक जांच करेंगी। बच्ची तक पहुंचने के लिए टीमों का अगला कदम क्या होगा? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
मासूम की खोज में अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई/एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में नारोल-पीराना रोड पर नौ साल की बच्ची खुले नाले में गिर गई। बच्ची को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पंपिंग स्टेशन और सीवर के रास्ते की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


बच्ची की तलाश में अब क्या करेगी टीम?
मणिनगर फायर स्टेशन के अधिकारी प्रवीण सिंह सोलंकी ने बताया, हमें शाम चार बजे फोन पर सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद हमारी टीमें मौके पर पहुंच गईं। बच्ची की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि टीमों ने पूरे इलाके की तलाशी ली है। पंपिंग स्टेशन की भी जांच की गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पानी की गहराई और वहां के हालात का पता लगाने के लिए हम बीएसएफ के जवानों को अंदर भेजेंगे।

ये भी पढ़ें: कोलकाता: नौसेना के आधुनिक गश्ती पोत ‘श्रेयस’ का जलावतरण, पोत से समुद्री सुरक्षा और निगरानी की बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर के रास्ते की जांच कैसे होगी?
सोलंकी ने कहा, अगर पानी का बहाव अनुकूल रहा, तो टीम आगे बढ़ेगी। सीवर के मैनहोल के ढक्कन खोले जाएंगे। पंपिंग स्टेशन तक के रास्ते की जांच की जाएगी। बच्ची के मिलने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें