फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने लिया अहमद पटेल के दामाद का बयान, बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Wed, 31 Jul 2019 06:05 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ED
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के दामाद इरफान सिद्दीकी का बयान दर्ज किया। वडोदरा की दवा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक के खिलाफ करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी एवं मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के सिलसिले में उनका बयान लिया गया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सिद्दीकी से कंपनी के मालिक व प्रवर्तक संदेसरा बंधुओं से संबंधों के आरोप में पूछताछ की गई। इसके बाद मनी लॉन्ड्र्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज किया। सिद्दीकी से बुधवार को भी पूछताछ जारी रह सकती है। 

स्टर्लिंग बायोटेक के प्रवर्तकों नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा पर 8,100 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है। मामला उजागर होने के बाद से ही यह लोग फरार हैं। संदेसरा परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार और कर चोरी की सीबीआई और आयकर विभाग भी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें