फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमद पटेल: जीवन के आखिरी पड़ाव में संदेसरा घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के 128 सवालों के दिए थे जवाब

Wed, 25 Nov 2020 11:44 AM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रवर्तन निदेशालय का कहना था कि पटेल पर टैक्स राशि छिपाने का आरोप है। उनके बेटे फैसल पटेल और दामाद इरफान सिद्दीकी को संदेसरा का करीबी बताया जाता है...
 
विज्ञापन
Ahmed Patel after ED questioned - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के भरोसेमंद रहे अहमद पटेल को अपने जीवन के आखिरी दिनों में जांच एजेंसियों की पूछताछ का सामना करना पड़ा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संदेसरा घोटाला मामले में कांग्रेस नेता अहमद पटेल से गत जून जुलाई में तीन बार पूछताछ की थी। किसी दिन यह पूछताछ दस घंटे तो कभी आठ घंटे तक चली। पूछताछ के बाद खुद अहमद पटेल ने कहा था कि ईडी ने मुझसे 128 सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन


हालांकि सभी सवाल आरोपों पर आधारित थे। चूंकि उनमें कोई तथ्य नहीं था, इसलिए मैने सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया।कांग्रेस नेता जुलाई के दूसरे सप्ताह में हुई आखिरी पूछताछ के बाद कहा था, '(ईडी) ने मुझसे कहा है कि मेरी पूछताछ पूरी हो गई है, मैंने उनसे कहा कि आप जितने दिन चाहें मुझसे पूछताछ कर सकते हैं। हालांकि वे सीनियर सिटीजन हैं और कोविड-19 गाइडलाइन के कारण जांच एजेंसी के दफ्तर नहीं जा सकते। इसके बाद घर पहुंची जांच टीम को 70 वर्षीय पटेल ने सारे सवालों का जवाब दिया था।




इससे पहले अप्रैल 2019 में गीता कॉलोनी के ताज एंक्लेव में रहने वाले अहमद पटेल के करीबी और सीए एसएस मोईन कुरैशी के घर पर आईटी विभाग ने छापा मारा था। यह छापेमारी देर शाम शुरू हुई थी और करीब 17 घंटे बाद तक जारी रही। इस दौरान मीडियाकर्मियों को एंक्लेव के बाहर ही रोक दिया गया था। इस साल 6 मार्च को आयकर विभाग ने अहमद पटेल को समन जारी किया था। संदेसरा ब्रदर्स बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अहमद पटेल ने कहा था, ईडी की टीम ने उनसे 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की है। ईडी ने उनसे 128 सवाल पूछे थे।
विज्ञापन


विभाग का कहना था कि पटेल पर टैक्स राशि छिपाने का आरोप है। गत 27 जून को संदेसरा घोटाला मामले में पटेल से पूछताछ करने के लिए ईडी की टीम उनके घर पहुंची थी। ईडी ने अहमद पटेल से चेतन संदेसरा के बारे में दर्जनों सवाल किए थे। आरोप था कि पटेल के बेटे फैसल पटेल और दामाद इरफान सिद्दीकी को संदेसरा का करीबी बताया जाता है।

ईडी ने तीन बार पटेल से पूछताछ की थी। पटेल, सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आते थे तो ईडी ने दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित पटेल के आवास पर आकर ही सवालों की बौछार कर दी। इससे पहले अहमद पटेल को आयकर विभाग ने 400 करोड़ रुपये के हवाला ट्रांजेक्शन मामले में भी समन जारी किया था।

पटेल ने कहा था कि यह सब राजनीतिक बदले के कारण किया जा रहा है। मैं यह नहीं जानता कि ईडी आखिर लोगों के दबाव में काम कर रही है। मेरे खिलाफ आरोपों को लेकर जांच एजेंसी के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं था। इसके बाद भी मैंने उनकी संतुष्टि के लिए सभी सवालों का जवाब दे दिया है। उन्होंने इस पूछताछ के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा था। पटेल का कहना था कि ये लोग जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें