फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमद पटेल के बाद नया कांग्रेस कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार

Fri, 27 Nov 2020 10:05 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी-अहमद पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अहमद पटेल के निधन से कांग्रेस कोषाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। कांग्रेस के सामने अब अहम सवाल यह है कि किसे कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए? कुछ महीनों बाद पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐेसे में पार्टी को जल्द ही नए कोषाध्यक्ष की नियुक्ति करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस कोषाध्यक्ष के पद के लिए पार्टी के अंदर तीन भरोसेमंद और कद्दावर नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इस पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और मिलिंद देवड़ा के नाम सबसे आगे हैं। हालांकि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि गहलोत राजस्थान की सत्ता नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- अहमद पटेल: कभी मंत्री या मुख्यमंत्री बनने का लालच नहीं रहा, हमेशा बने रहे किंगमेकर
विज्ञापन


मप्र में नए कांग्रेस अध्यक्ष की सुगबुगाहट
कमलनाथ या वेणुगोपाल के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। कमलनाथ के शामिल होने को लेकर मध्यप्रदेश में नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में उनके द्वारा कांग्रेस कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मिलिंद देवड़ा का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। 
विज्ञापन


केसी वेणुगोपाल की बात करें तो वे वर्तमान में पार्टी महासचिव हैं और संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी नेताओं की मानें तो राहुल गांधी उनकी ईमानदारी के मुरीद हैं। ऐसे में उन्हें पार्टी अहम भूमिका सौंप सकती है। वहीं संगठन की जिम्मेदारी किसी और को दी जा सकती है। बता दें कि पार्टी के अंदर कोषाध्यक्ष की भूमिका बेहद अहम होती है। इसकी जिम्मेदारी किसी ईमानदार और भरोसेमंद व्यक्ति को ही सौंपी जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें