फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस ने बुलाई महासचिवों-राज्य प्रभारियों की बैठक, महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ बनाई जाएगी रणनीति

Sat, 13 Aug 2022 04:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं और महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों के खिलाफ देशभर में चौपाल (बैठकें) आयोजित करने करने का फैसला किया है। पार्टी 17 अगस्त से 23 अगस्त तक देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध रैलियां आयोजित करेगी। 
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूल्य वृद्धि, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली में एक 'मेगा रैली' और देशभर में 'महंगाई चौपाल' की तैयारी कर रही है। इसके लिए 16 अगस्त को पार्टी के सभी महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं और महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों के खिलाफ देशभर में चौपाल (बैठकें) आयोजित करने करने का फैसला किया है। पार्टी 17 अगस्त से 23 अगस्त तक देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध रैलियां आयोजित करेगी। 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि वर्तमान सरकार की 'जनविरोधी नीतियों' के खिलाफ 5 अगस्त को पार्टी का राष्ट्रव्यापी आंदोलन लोगों के लोगों के बीच गूंजा है।
विज्ञापन


महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में विफल रही भाजपा सरकार : रमेश
रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैध विरोध को 'काला जादू' के रूप में कलंकित करने का प्रयास केवल भाजपा सरकार की इस असुरक्षा को उजागर करता है कि वह बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में विफल रही है। कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य आगामी विरोध प्रदर्शनों के साथ इस लड़ाई को आगे ले जाना है। 
  
रमेश ने आगे कहा कि मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के काऱण भारत के लोग पीड़ित हैं। दही, छाछ और पैकेज्ड अनाज जैसी आवश्यक वस्तुओं पर उच्च करों से महंगाई बढ़ रही है, जबकि सार्वजनिक संपत्ति का हस्तातंरण क्रोनी कैपिटलिस्टों को किया जा रहा है। पथभ्रष्ट अग्निपथ योजना की शुरुआत खराब रोजगार की स्थिति को और खराब कर रही है।  

'जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना जारी रखेगी कांग्रेस'
उन्होंने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लोगों के बीच इन जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना जारी रखेगी और भाजपा सरकार पर पाठ्यक्रम बदलने का दबाव बढ़ाएगी। 

"भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लोगों के बीच इन जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना जारी रखेगी और भाजपा सरकार पर पाठ्यक्रम बदलने का दबाव बढ़ाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें