फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने कहा, हेलीकॉप्टर डील की जांच कराएगी सरकार

Wed, 04 May 2016 09:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा में अगुस्ता-वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर डील को लेकर भारी हंगामा हुआ। तो वहीं रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस मामले में कहा कि अगस्ता-वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर डील में भ्रष्टाचार हुआ है, और इतावली कोर्ट ने भी इस पूरी डील में घोटाले की बात कही है। 
विज्ञापन


पर्रिकर ने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि घोटाला किसने किया और किसके समर्थन से इसको अंजाम दिया गया। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस घोटाले का सरकार जांच कराएगी।रक्षा मंत्री ने राज्यसभा में अकबर बीरबल की कहानी भी सुनाई। पर्रिकर के बयान के बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

अगस्ता मामले में सोनिया से पूछताछ करे सीबीआई : स्वामी

भाजपा सदस्य डा. सुब्रहमण्यम स्वामी ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सीबीआई द्वारा पूछताछ किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में सोनिया का नाम का ड्राइविंग फोर्स के रूप में उल्लेख किया गया है। एपी नाम आया है जिसे राजनीतिक सटिचव कहा गया है। इस मामले का खुलासा होना चाहिए। स्वामी की टिप्पणी पर कांग्रेस सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


उप सभापति पी जे कुरियन ने कांग्रेस सदस्यों की मांग पर स्वामी से उस रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखने को कहा जिसके हवाले से वह कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी कर रहे थे। उपसभापति के निर्देश पर कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने भी संदर्भ में लिए रिपोर्ट को पटल पर रखा। स्वामी ने कहा कि अगस्ता का फील्ड ट्रायल इटली में हुआ। ऐसी शर्ते बनाई गई जिसके आधार पर सिर्फ अगस्ता वेस्टलैंड को ही क्वालिफाई करने का मौका दिया गया।

उन्होंने कहा कि जिस रिपोर्ट का जिक्र करने पर उनकी टिप्पणी को कार्यवाही से निकाल दिया गया। उसे तृणमूल सदस्य सुखेन्दु शेखर ने भी जिक्र किया है। इस तरह वह रिपोर्ट सदन के रिकार्ड में आ गई है। कांग्रेस के सिघवी ने भी एक पत्र का जिक्र किया है। उपसभापति के निर्देश पर स्वामी ने बाद में रिपोर्ट को पटल पर रखा। 

स्वामी ने कहा कि हेलीकाप्टर की खरीद के लिए 6 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान की क्षमता तय की गई और केबिन की ऊंचाई 1.80 मीटर तय की गई। इन शर्तों में अगस्ता ही फिट बैठती थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि डील में रिश्वत ली गई। उन्होंने मीडिया को दिए गए 50 करोड़ रुपये के मामले की जांच पर भी जोर दिया।

 
विज्ञापन

'इटली के जज ने माना कि सोनिया गांधी के खिलाफ नहीं हैं सबूत'

इससे पहले राज्यसभा में अगस्ता मामले पर शुरू हुई चर्चा में बीजेपी सांसद भूपेंद्र यादव ने कई सवाल उठाए। कैग की तरफ से इस मामले पर जारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए भूपेन्द्र यादव ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी राज्य सभा में प्रस्तुत कीं।

उन्होंने बताया कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में हेलिकॉप्टरों को अनुमानित कीमत से करीब 6 गुना अधिक कीमत चुकाकर खरीदा गया। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हेलिकॉप्टर की वारंटी को भी घटाकर कम किया गया। इन मुद्दों पर ही उन्होंने अपने सवाल उठाए कि आखिर कैग की तरफ से यूपीए सरकार के कार्यकाल में ही रिपोर्ट जारी किए जाने के बाद भी जांच क्यों नहीं शुरू की गई।

भूपेन्द्र सिंह के बाद कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले पर अपनी बात कहते हुए कहा कि वीवीआईपी लोगों के लिए इन हेलीकॉप्टर की जरूरत थी। इसकी सीबीआई जांच भी करवाई। वे बोले कि इटैलियन जज ने कहा कि इस मामले में सोनिया गांधी के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। कोर्ट में गवाह ने कहा उसे एपी का मतलब नहीं पता वहीं प्रोसीक्यूटर ने कहा कि इंटरनेट पर एपी का मतलब अहमद पटेल दिखा रहा है।

सिंघवी ने कहा कि आखिर हम सभी एपी को एक साथ कैसे रख सकते हैं। एपी का मतलब तो आनंदीबेन पटेल भी हो सकता है, जो गुजरात की मुंख्यमंत्री हैं। सिंघवी ने कहा कि आपके मन में कुछ नामों के लिए घृणा है, इसका मतलब ये नहीं है कि उनका नाम इनीशियल की जगह लिया जाए।

उत्तर प्रदेश के सपा सांसद प्रोफेसर राम गोलाप यादव ने कहा कि डिफेंस में हुए किसी भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजनीति हमारी सेना को हतोत्साहित करती है। वे बोले कि यही कारण है कि जब इस तरह के किसी मुद्दे पर बहस होती है तो उनका इस पर बात करने का मन नहीं करता है। वे बोले कि इस तरह के मुद्दों को अधिक न खींचते हुए जल्द से जल्द खत्म कर देना चाहिए ताकि सेना हतोत्साहित न हो। वे बोले कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला यह दिखाता है कि हमने अब तक के घोटालों से कुछ नहीं सीखा है।

जेडीयू सांसद शरद यादव ने इस मुद्द पर बोलते हुए मीडिया पर भी निशाना साधा। वे बोले कि सिंघवी की बात को मैं दोहराउंगा नही। शरद यादव ने संसद में इस मुद्दे को सरकार द्वारा उठाया गया बेकार का मुद्दा कहा। वे बोले कि अगस्ता घोटाले में बहुत से लोगों ने पैसा खाया और इससे बड़ी बड़ी कोठियां बना लीं।

शरद यादव बोले कि मैं चुनौती देता हूं कि अगस्ता घोटाले के इस मामले में कुछ नहीं निकलेगा। वे बोले कि पूरी देश भूखा प्यासा है और हम बेकार की बयानबाजी में लगे हैं, जो बंद होनी चाहिए। संसद में इस तरह के बेकार के मुद्दों पर बहस होने के बजाय सूखा जैसी समस्याओं पर बहस होनी चाहिए। वे बोले कि सरकार के पास ही सारी एजेंसियां है आप जांच करा लो, लेकिन निकलेगा कुछ नहीं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें