फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-US Trade Deal: 'किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित', कांग्रेस के दावों पर कृषि मंत्री शिवराज का बयान

Thu, 05 Feb 2026 12:09 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर कांग्रेस के आरोपों के बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि चाहे वे छोटे किसान हों या बड़े किसान, हमारे सभी कृषि उत्पाद सुरक्षित रहेंगे। ऐसी किसी भी चीज के लिए बाजार नहीं खोला गया है।
विज्ञापन
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कृषि मंत्री का बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय के अटके व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद इसकी घोषणा की। हालांकि विपक्ष लगातार ट्रेड डील पर सवाल उठा रहा है कि कृषि क्षेत्र को खोलने से 'किसानों की सुरक्षा' कैसे सुनिश्चित होगी। जिस पर अब कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान आया है। 
विज्ञापन


भारतीय किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित: कृषि मंत्री
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के एक्स पोस्ट पर कहा कि, 'हमारे मंत्री पीयूष गोयल ने भी संसद में सारी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मैं फिर दोहराता हूं कि भारतीय किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं। चाहे वे छोटे किसान हों या बड़े किसान, हमारे सभी कृषि उत्पाद सुरक्षित रहेंगे। ऐसी किसी भी चीज के लिए बाजार नहीं खोला गया है।'

वहीं भारत के कृषि क्षेत्र, खासकर किसानों पर अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के असर के बारे में शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, 'यह व्यापार समझौता कूटनीति, विकास और सम्मान का एक नया उदाहरण है। हम विवाद नहीं, संतुलित संवाद में विश्वास करते हैं। किसानों के हितों की पूरी तरह से संरक्षित किया गया है। किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


विपक्ष पर गलत सूचना फैलाने का आरोप
उन्होंने आगे कहा कि, 'हमारे मुख्य अनाज, फल, प्रमुख फसलें और बाजरा सब सुरक्षित हैं। डेयरी उत्पाद सुरक्षित हैं। कृषि मंत्री ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन पर गलत सूचना फैलाने और "अंध विरोध" करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनिश्चितता और अव्यवस्था का माहौल बनाने के लिए अफवाहें फैलाई गईं। कृषि मंत्री ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस और विपक्ष निराश हैं। मानसिक रूप से परेशान हैं। वे मैदान मुकाबला नहीं कर सकते। इसलिए अंधाधुंध विरोध कर रहे हैं। वे अफवाहें फैलाकर अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। जब कपड़ा निर्यात बढ़ेगा, तो कपास किसानों को फायदा होगा।'

ये भी पढ़ें: Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, कृषि व डेयरी क्षेत्र के हितों से समझौता नहीं करने के क्या हैं मायने?
विज्ञापन


राहुल गांधी-बिट्टू विवाद पर बोले शिवराज
वहीं संसद के मकर द्वार पर एक दिन पहले यानी बुधवार (04 फरवरी) को हुई राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई नोकझोंक पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'आज मेरा मन दर्द और पीड़ा से भरा हुआ है। मैं यह देखकर हैरान हूं कि नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) एक मंत्री को 'गद्दार' कह रहे हैं। ऐसे तुच्छे टिप्पणी कर रहे हैं। वे पीएम के पद का अपमान कर रहे हैं। ये 'छिछोरापन' है। राहुल गांधी और कांग्रेस ने लोकतंत्र को कलंकित करने का काम है। देश सब देख रहा है। जब भी कांग्रेस ने पीएम का अपमान किया है, जनता ने हमेशा उन्हें सबक सिखाया है। कांग्रेस कहां तक गिरेगी?'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें