फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली ने बदली आगरा के राष्ट्रीय मुस्लिम सम्मेलन की तारीख

Tue, 01 Nov 2016 04:02 AM IST
शादाब रिजवी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
मुसलमानों के मन से खौफ खत्म करने की मुहिम के तहत यूपी के आगरा में 27 नवंबर को होने वाले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सम्मेलन की तारीख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम के चलते बदल दी गई है। अब यह सम्मेलन 20 दिसंबर को आगरा में ही होगा।
विज्ञापन


देश के मुसलमानों को मुख्यधारा से जोड़ने और आरएसएस की नीति की जानकारी देकर उनके मन से संघ की तरफ से बैठाया गया विरोध का खौफ खत्म करने की कोशिश है। इसके लिए संघ से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच  की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आगरा में संघ की तरफ से राष्ट्रीय स्तर का मुस्लिम सम्मेलन करना तय था। उसकी तारीख 27 नवंबर तय कर दी थी। यह सम्मेलन कोठी मीना बाजार मैदान में होना था। अब बताया जा रहा है कि यूपी चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की आगरा में प्रस्तावित रैली के कारण इस सम्मेलन को एक माह के लिए टाल दिया गया है। अब यह सम्मेलन इसी मैदान में बीस दिसंबर को होगा। 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के उलमा शाखा के यूपी सदर मौलाना कोकब ने सम्मेलन की तिथि बदलने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि सम्मेलन को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। भाजपा सूत्रों  के मुताबिक यह रैली पीएम की रैली के पहले आगरा में रैली दीपावली के आसपास प्रस्तावित थी। कोठी मीना बाजार मैदान हर साल पटाखा बाजार लगता है। सुरक्षा के कारण रैली को टाला गया। अब दीपावली बाद 23 या 24 नवंबर को रैली या फिर भाजपा का अन्य कार्यक्रम वहां प्रस्तावित है। ऐसे में अगर 23 या 24 को कार्यक्रम होगा, तब 27 को मुसलमान सम्मेलन की तैयारी करने में दिक्कत हो सकती थी, इसलिए तारीख बढ़ाकर बीस दिसंबर की गई है।
विज्ञापन


गोपालकों पर जुल्म के खिलाफ आयोजन में जाएंगे मुस्लिम धर्मगुरु 
गोपाष्टमी के अवसर पर दिल्ली में प्रस्तावित आयोजन में छह, सात और आठ नवंबर को बड़ी तादाद में लोग एकत्र होंगे। 1967 में कांग्रेस की सरकार में दिल्ली में अपनी मांग को लेकर आंदोलन करने वाले गोपालकों पर फायरिंग करा दी गई थी। कई गोपालकों की जान चली गई थी। उसी को याद दिलाने के लिए तीन दिन का दिल्ली में कार्यक्रम है। छह नवंबर को नेहरू स्टेडियम में होने वाले सम्मेलन में उलमा फाउंडेशन के सदर मौलाना कोकब मुज्तबा, सूफी संत समाज के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती हबीबुर्रहमान, मौलाना हैदर रजा, मणिपुर के मौलाना रियाज अहमद, लद्दाख के मौलाना जफर हुसैन आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें