जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में एक आईडी धमाके की खबर है। इस धमाके में सेना के एक मेजर शहीद हो गए हैं। साथ ही दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बार नौशेरा के लाम झांगड़ में आईईडी ब्लास्ट किया गया है।
खबरों के मुताबिक इसे एक बैट हमला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना और आतंकी मिलकर भारतीय सीमा के अंदर आए और उन्होंने आईडी प्लांट कर दिया। पाकिस्तानी की इस घटना की जानकारी जब भारतीय सेना को लगी तो वहां सर्च ऑपरेशन किया गया। इसी दौरान ब्लास्ट हुआ और इंजीनियरिंग कोर के मेजर शहीद हो गए।