फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: ‘बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी’, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा वार

Fri, 24 Apr 2026 12:19 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि वह बंगाल जीतने के बाद से दिल्ली पर कब्जा करना चाहती हैं। इसके साथ ही कहा कि वह भाजपा का विनाश चाहती हैं। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंं - SC Updates: अगस्ता वेस्टलैंड केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, क्रिश्चियन की रिहाई याचिका दूसरी बेंच को सौंपी

भाजपा का विनाश चाहिए- मुख्यमंत्री बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा ‘भाजपा के लिए काम करने वाले सभी लोगों के नाम सूचीबद्ध हैं। आपने भाजपा पृष्ठभूमि के आधार पर लोगों को लाया है और उसी के अनुसार अधिकारियों की नियुक्ति की है।  याद रखिए, आप हमें हराने की क्षमता नहीं रखते। हम अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं, हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं। मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी। मुझे सत्ता नहीं चाहिए, मुझे दिल्ली में भाजपा का विनाश चाहिए, न केवल बंगाल में विनाश होगा, बल्कि भाजपा को दिल्ली से भी हटाना होगा। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंं - पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट मामला: सुप्रीम कोर्ट ने दखल से किया इनकार, कहा- हर दिन आदेश नहीं बदल सकते
विज्ञापन


 गृह मंत्री ने प्रेस वार्ता किया
वहीं, गुरुवार को राज्य में पहले चरण के लिए मतदान हुए। इस बीच भाजपा के शीर्ष नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस वार्ता किया। उन्होंने बंगाल चुनाव के लिए पहले चरण में हुए रिकॉड मतदान के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया है। अमित शाह ने कहा कि कल के मतदान में बंगाल की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया, जिसके लिए मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में चुनाव बेहद शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।


बता दें कि पश्चिम बंगाल के पहल चरण के चुनाव के दौरान 92.64 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, दूसरे चरण के लिए 29 मई को मतदान डाले जाएगे। इसके साथ ही 4 मई को नतीजे आएंगे। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें