फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMO के हस्तक्षेप के बाद दो प्रोफेसरों पर छेड़छाड़ का केस

Sun, 17 Dec 2017 03:54 AM IST
एजेंसी / बिलासपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने निजी कॉलेज के दो प्रोफेसरों पर महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि पीएमओ ने बिलासपुर पुलिस को लिखित आदेश दिया था कि इस केस में आवश्यक कार्रवाई की जाए। कोतवाली पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात सुबीर सेन और दुर्गा शरण चंद्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बिलासपुर के डीपी विप्रा कॉलेज में सेन कामर्स और चंद्रा भौतिकी के प्रोफेसर हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- PMO का फर्जी निदेशक बन विजिटिंग कार्ड पर दिया प्रधानमंत्री के कमरे का नंबर, स्पेशल सेल ने यूं धरा

सिन्हा ने बताया, पीड़िता सैन्य कर्मचारी की विधवा है। उसने सैन्य कल्याण बोर्ड में शिकायत दी कि आरोपी उससे छेड़छाड़ करते हैं और अश्लील टिप्पणी करते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उसने इनकार कर दिया। बोर्ड ने यह शिकायत पीएमओ भेज दी। इसके बाद बिलासपुर पुलिस को 11 दिसंबर को पीएमओ का यह आदेश मिला। प्राथमिक जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें