देश में इन दिनों धार्मिक असहिष्णुता का माहौल गर्म चल रहा है। मौजूदा मामला कर्नाटक के प्राचीन कृष्ण मठ परिसर से आया है। इसमें सामाजिक सद्भावना के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी के आयोजन के खिलाफ श्रीराम सेना जोर-शोर से विरोध प्रदर्शन कर रही है। उसका कहना है कि मंदिर परिसर का गोमूत्र से शुद्धीकरण किया जाएगा।
द् हिंदू की खबर के मुताबिक इसी क्रम में श्रीराम सेना इकाई और हिंदू जनजागृति समिति ने आज उडुपी के क्लॉक टावर पर भजन गायन का कार्यक्रम रखा है। इसके अलावा श्रीराम सेना इकाई और हिंदू जनजागृति समिति की तरफ से इफ्तार पार्टी की दावत तथा नवाज होने के बाद कृष्ण मंदिर परिसर को गोमूत्र से शुद्धीकरण करने की योजना बनाई है।
इस पार्टी का आयोजन मुसलमानों के लिए पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेष तीर्थ स्वामीजी ने किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीराम सेना ने इस किए गए इस आयोजन पर नाराजगी प्रकट की है। मामले में श्रीराम सेना मेंगलुरु डिविजन के सचिव मोहन भट्ट ने कहा है कि यह गलत किया गया और अब मंदिर परिसर का गोमूत्र से शुद्धीकरण किया जाएगा।