फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम विवाद  के बाद सिक्किम और भूटान सीमा पर SSB ने बढ़ाई अपनी ताकत- राजनाथ सिंह 

Sun, 24 Dec 2017 07:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ‌ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चीन के साथ डोकलाम ट्राईजंक्शन पर हुई तनातनी के बाद सिक्किम और भूटान सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। गृहमंत्री ने कहा कि एसएसबी ने भूटान सीमा पर नए पोस्ट बनाकर अपनी सामरिक स्थिति को ठोस रुप दिया है। साथ ही सीमावर्ती इलाके के लोगों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाने में एसएसबी अहम भूमिका निभा रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन ने भूटान के डोकलाम पठार तक सड़क बना कर उसपर अपना दावा ठोक दिया था। इस प्रतिक्रिया में भारत ने भी भारत-भूटान सीमा पर अपनी सेना बिठाकर चीन को बातचीत के लिए मजबूर किया। भारत और चीन के बीच हुई सुलह के बाद दोनों सेनाएं पीछे हटीं। एसएसबी के 54वें स्थापना समारोह के मौकेपर राजनाथ ने कहा कि यह केंद्रीय बल नेपाल और भूटान सीमा पर शांति और सदभाव स्थापित करने में अहम रोल अदा कर रहा है। 

पढ़ें- चीन के सैन्य वाहन डोकलाम तक भरते हैं फर्राटा, भारत पर बढ़ रहा दबाव

पिछले दिनों एसएसबी को अपनी अलग खुफिया तंत्र कायम करने की हरी झंडी मिली है। गृहमंत्री ने कहा कि एसएसबी ने सीमा सुरक्षा के साथ नक्सल और उग्रवाद इलाके में भी सराहनीय काम किया है। राजनाथ ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों के निवासी अहम सामरिक संपत्ति हैं। सरकार उनकी सुरक्षा और सम्मान केलिए ठोस काम कर रही है। भूटान और नेपाल जैसे मित्र देशों के सीमावर्ती इलाकों में दोस्ताना माहौल कायम करने में एसएसबी का अहम रोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें