फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सबरीमाला मंदिर: विवादास्पद टिप्पणी करने पर राहुल ईश्वर के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Sat, 27 Oct 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल ईश्वर - फोटो : twitter

अयप्पा धर्म समिति के अध्यक्ष राहुल ईश्वर ने सबरीमाला मंदिर पर विवादास्पद टिप्पणी की है। जिसके बाद शुक्रवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा था कि अगर कोई भी 10-50 साल की महिला मंदिर में प्रवेश करेगी तो 20 आदमी अपने हाथ काटने और सबरीमाला में खून फैलाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।  



कोच्चि सेंट्रल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय व्यक्ति की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 117, 153ए और 118(ई) केरल पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


सबरीमाला मंदिर में हिंसक प्रदर्शन के बाद राहुल को गिरफ्तार किया गया लेकिन कुछ देर बाद उन्हें बेल मिल गई। राहुल ने जेल से बाहर होने के बाद मीडिया से बातचीत में बैकअप प्लैन की बात कही। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि 10-50 साल की कोई महिला मंदिर में प्रवेश न कर सके।


बता दें सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया था। जिसमें 10-50 साल के बीच की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई। मंदिर में प्रवेश के लिए रजस्वला आयु वर्ग की महिलाओं पर सदियों से प्रतिबंध लगा हुआ था। लेकिन कोर्ट के फैसले के खिलाफ लगातार उसका विरोध किया जा रहा है। राहुल भी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।


राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अगर अनुष्ठानों में विफलता होती है तो ऐसा प्रावधान है कि मंदिर बंद किया जाए। हमें प्लैन बी और प्लैन सी की भी जरूरत है। न केवल सरकार, हमें भी इसकी जरूरत है। मैं यह खुलेआम कह रहा हूं। अगर किसी ने (10-50 साल के आयु वर्ग की महिलाएं) पुलिस की सहायता से मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की तो लगभग 20 आदमी अपने हाथ काटकर खून फैलाने के लिए तैयार हैं। अगर ऐसा होता है तो मंदिर को तीन दिनों के लिए बंद करना होगा (अपमान के कारण)। इसे खोलने की कोई जरूरत नहीं है, कोई फर्क नहीं पड़ता, कौन क्या कहता है। अगर हमें ऐसे ही उकसाया जाएगा, हमारे पास भी हमारे तरीके हैं। अगर मंदिर पर खूब और पेशाब फैल जाए, तो उसे बंद करना होगा। यही विश्वास है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next