फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा: सीडीएससीओ की मंजूरी मिली तो लगने लगेगा 18 साल तक को कोवाक्सिन, सरकार ने दी जानकारी

Wed, 01 Dec 2021 04:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

सीडीएससीओ ने जाइडस कैडिला के जायकोव-डी वैक्सीन को 12 साल से अधिक आयुवर्ग में आपात स्थिति में प्रतिबंधित इस्तेमाल की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत बायोटेक के कोराना टीके कोवाक्सिन को 2 से 18 वर्ष आयुवर्ग वालों पर आपात इस्तेमाल की मंजूरी के लिए कोविड सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) द्वारा की गई सिफारिश की जांच की जा रही है और इस बारे में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने कंपनी से अतिरिक्त जानकारी मांगी है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को ये जानकारी दी। गौरतलब है कि सीडीएससीओ की मंजूरी के बाद ही टीकाकरण शुरू हो सकता है।

विज्ञापन


राज्यसभा में डीएमके के सांसद तिरुचि शिवा ने सरकार से पूछा गया था कि क्या 12 साल से कम उम्र के बच्चों को कोवाक्सिन टीका देने पर सरकार विचार कर रही है।

इस पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने लिखित जवाब में कहा कि भारत बायोटेक द्वारा 2 से 18 वर्ष के बच्चों और किशोरों पर किए गए टीके के क्लिनिकल परीक्षण के परिणामों पर एसईसी की 26 अगस्त और 11 अक्तूबर की बैठकों में चर्चा हुई थी।
विज्ञापन


कमेटी ने आपात स्थिति में कई शर्तों के साथ 2 से 18 वर्ष आयुवर्ग के लिए इस टीके को मंजूरी देने की सिफारिश की है। सरकार इस सिफारिश की जांच कर रही है और सीडीएससीओ के स्तर पर कंपनी से अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


सीडीएससीओ ने जाइडस कैडिला के जायकोव-डी वैक्सीन को 12 साल से अधिक आयुवर्ग में आपात स्थिति में प्रतिबंधित इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें