फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: पर्यटन मंत्री भूटिया ने पदभार ग्रहण किया, कहा- विलेज टूरिज्म में अपार संभावनाएं, बढ़ावा देगी सरकार

सार

शेरिंग ने कहा, एक समय था जब यहां पर पर्यटक एक खास सीजन में आते थे। लेकिन अब हर सीजन में टूरिस्ट आते हैं। हमने धार्मिक टूरिज्म के साथ-साथ होम स्टे पर भी काम करना शुरूकर दिया है।
विज्ञापन
सिक्किम के पर्यटन मंत्री। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के पर्यटन मंत्री शेरिंग टी. भूटिया ने कहा है कि राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अब हम धार्मिक टूरिज्म की ओर भी कदम तेजी से बढ़ा रहे हैं। खास कर विजेल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे को बढ़ावा देंगे। हम इसके तहत 2000 से भी अधिक होम स्टे बनाने का बनाएंगे। मेरी कोशिश रहेगी कि इसमें युवाओं की भागीदारी ज्यादा हो। ताकि हमारे युवाओं को रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़े। इसके लिए हम रोडमैप लगभग तैयार है और बहुत जल्द ही इसका असर राज्य में देखने को मिलेगा। उन्होंने यह बात गंगटोक स्थित सचिवालय में वे पर्यटन विभाग सह वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद कही। इस मौके पर मंत्री के सचिवों, कार्यालय कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत किया और बधाई दी। उन्हें फूलों के गुलदस्ते और पारंपरिक खाद (सफेद स्कार्फ) भेंट किए।

बनाए जाएंगे होम स्टे

विज्ञापन

शेरिंग ने कहा, एक समय था जब यहां पर पर्यटक एक खास सीजन में आते थे। लेकिन अब हर सीजन में टूरिस्ट आते हैं। हमने धार्मिक टूरिज्म के साथ-साथ होम स्टे पर भी काम करना शुरूकर दिया है। उन्होंने बताया कि फॉरेन रजिस्ट्रेशन के लिए पहले गंगटोक आना पड़ता था लेकिन अब हमने यह सुविधा कई जिलों में कर दिया है। खास कर विजेल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए

होम स्टे को बढ़ावा दे रहे हैं। हम इसके तहत 2000 से अधिक होम स्टे बनाएंगे। इसमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि यहां की प्रकृति और समाज के हिसाब से उसे बनाना होगा। पदभार ग्रहण करने के बाद शेरिंग टी. भूटिया ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग-गोले को उनके अटूट समर्थन और विश्वास के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने इन महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमताओं पर विश्वास करने के लिए एसकेएम पार्टी के पदाधिकारियों और समर्थकों को भी धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें