फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता की मौत के बाद गायब हुईं उनकी भतीजी!

Wed, 14 Dec 2016 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दीपा जयकुमार ('बेंगलुरू मिरर' )
विज्ञापन
जयललिता की मौत के सदमें से तमिलनाडु अभी तक बाहर निकल नहीं पाया है और अब खबर है कि जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार कहीं लापता हो गई हैं। अंग्रेजी अखबार 'बेंगलुरू मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, एआईएडीएमके में बेहद प्रभावशाली और जयललिता की करीबी शशिकला और दीपा के रिश्ते अच्छे नहीं थे। यही नहीं दीपा खुलेकर इस बात को कह चुकी हैं कि वे शशिकला को पसंद नहीं करती हैं।
विज्ञापन


जयललिता की मौत के एआईएडीएमके नेताओं ने  शशिकला को ही पार्टी का नेतृत्व करने का अनुरोध किया तो दीपा ने इसका विरोध किया था।  दीपा का कहना था कि शशिकला को पार्टी की कमान सौंपने से लोग नाराज हो सकते हैं। दीपा जयललिता के भाई जयकुमार की बेटी हैं। 

 दीपा के लापता होने की सूचना उनकी चचेरी बहन अमृता एस. ने दी है, जो बेंगलुरू में रहती हैं। अमृता दीपा के उस बयान का भी समर्थन कर चुकी हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि  जयललिता की संपत्ति शशिकला और उनके समर्थकों द्वारा हड़पी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से दीपा का कोई अता-पता नहीं

jayalalithaa
अमृता ने  बताया कि सोमवार से दीपा का कोई अता-पता नहीं है।  उन्होंने कहा, 'मैं और दीपा बेहद करीब हैं। दीपा की शशिकला पर टिप्पणी के बाद हमने मिलने का फैसला किया। दीपा ने इस मामले पर बात करने के लिए मुझे अपने घर चेन्नई बुलाया था।'

अमृता का कहना है कि जब वह सोमवार को चेन्नई गई थीं दीपा वहां नहीं मिलीं। उनका घर बंद था और घरेलू सहायिका भी नहीं थी। मोबाइल भी बंद पड़ा है। अमृता का कहना है, 'मैं दीपा के शशिकला के खिलाफ दिए साहसी बयान के बाद डरी हुई हूं। मैं दुआ करती हूं कि वह सुरक्षित हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें