फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai: 78 साल की उम्र में दोनों फेफड़ों का सफलता से हुआ प्रत्यारोपण, पढ़िए पूरी खबर

Thu, 06 Jul 2023 06:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंगलूरू निवासी संतोष एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) के साथ निमोनिया से जूझ रहे थे। वह 15 दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इसके अलावा ईसीएमओ (एक्स्ट्रा कॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) सपोर्ट पर रहते हुए उन्हें 50 साल से अधिक वर्ष हो गए थे। 
विज्ञापन
Medical Equipment - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई के एक शख्स का 78 की उम्र में दोनों फेफड़ों का सफल प्रत्यारोपण हुआ है। संतोष (बदला हुआ नाम) फेफड़े का प्रत्यारोपण कराने वाले एशिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए है। चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर के डॉक्टरों के नेतृत्व में प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी हुई। चेन्नई के एक अस्पताल में डॉ. केआर बालाकृष्णन ने डॉ. सुरेश राव केजी और पल्मोनोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अपार जिंदल शामिल थे। संतोष की उम्र के साथ-साथ सभी बीमारियों पर विचार करते हुए विशेषज्ञों ने उन्होंने फेफड़े के प्रत्यारोपण का सुझाव दिया।

रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम और निमोनिया से जूझ रहे थे संतोष

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंगलूरू निवासी संतोष एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) के साथ निमोनिया से जूझ रहे थे। वह 15 दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इसके अलावा ईसीएमओ (एक्स्ट्रा कॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) सपोर्ट पर रहते हुए उन्हें 50 साल से अधिक वर्ष हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें