फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SR in Assam: असम में एसआर-2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी, हटाए गए 2.43 लाख लोगों के नाम

Tue, 10 Feb 2026 04:45 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

विशेष पुनर्निरीक्षण (एसआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद असम में फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसमें कुल 2.49 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जो ड्राफ्ट मतदाता सूची की तुलना में 0.97 प्रतिशत कम हैं। 
विज्ञापन
असम में एसआर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने मंगलवार को असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए विशेष पुनर्निरीक्षण (एसआर) 2026 की अंतिम मतदाता सूची जारी की है, जिसमें 2.49 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी असम के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 2,52,01,624 थी, जो अंतिम सूची में घटकर 2,49,58,139 हो गई है यानी ड्राफ्ट रोल से 2.43 लाख नाम हटाए गए। इस अंतिम सूची में 1,24,82,213 पुरुष मतदाता, 1,24,75,583 महिला मतदाता, और 343 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन


मतदाता सूची प्रक्रिया और सत्यापन
असम के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया, विशेष पुनर्निरीक्षण (एसआर) 2026 के लिए इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 27 दिसंबर 2025 को पब्लिश की गई थी। इससे पहले 22 नवंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक हाउस-टू-हाउस सत्यापन अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।

ये भी पढ़ें:- India-US डील खरगे का हमला: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता राष्ट्रीय हितों की बलि; मोदी सरकार ने किया विश्वासघात
विज्ञापन


मतदाता अपनी दावे और आपत्तियां 27 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दाखिल कर सकते थे। चुनाव आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्पेशल रिविजन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची सुनिश्चित की जा सके। यह सूची स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आधार है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के SIR से जुड़ा अपडेट
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के स्पेशल इंडियन रोल (SIR) की समयसीमा भी संशोधित की है। अंतिम प्रकाशन अब 14 फरवरी 2026 को होगा। इसका कारण व्यापक मतदाता गणना और मतदान केंद्रों का पुनर्गठन बताया गया है। पश्चिम बंगाल में बूथ लेवल अधिकारी 11 दिसंबर 2025 तक घर-घर सत्यापन पूरा कर चुके थे। ड्राफ्ट रोल 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित हुई थी और दावे और आपत्तियां 15 जनवरी 2026 तक स्वीकार की गई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें