केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार लगभग अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है और ऐसा माना जा रहा है कि इस पर फैसला 2 सितंबर शाम या 3 सितंबर की सुबह तक आ सकता है। इस बीच मंत्रिमंडल से इस्तीफे की औपचारिक घोषणा कर चुके राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ये पीएम और पार्टी का विशेषाधिकार होता है और इसमें कोई तर्क नहीं होता है।
उन्होंने ये भी कहा कि सरकार में काम करने का मौका मिला और आगे भी ये मौका मिले बस इसी अभियान के साथ वे चलते हैं। रूडी ने कहा कि वे पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
Sarkaar mein kaam karne ka mauka mila, aage bhi party mein kaam karne ka mauka mile bas isi abhiyaan ke saath chalte hain: Rajiv Pratap Rudy pic.twitter.com/nvKMCXNTKw
— ANI (@ANI) September 1, 2017
वहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इस्तीफे को लेकर पूछे जा रहे सवालों पर कहा कि न उन्होंने कोई सवाल सुना, न सुनेंगी और न ही इस पर कोई जवाब देंगी।
कल से चल रही मेरे इस्तीफे के खबरों पर मीडिया ने प्रतिक्रिया पूछी। इसपे मैंने कहा कि मैंने ये सवाल सुना ही नहीं, न सुनूँगी, न जवाब दूंगी। /1
— Uma Bharti (@umasribharti) September 1, 2017
बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार में होने वाले फेरबदल को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शाह ने गुरूवार को सरकार से विदा होने वाले करीब 8 मंत्रियों को अलग-अलग समय पर बुलाकर उनसे मुलाकात की है।
तो एआईडीएमके कोटे से सरकार में शामिल होने वाले एम थंबीदुरई ने भी शाह से मुलाकात की है। एआईडीएमके की ओर से सरकार में शामिल होने वाले नेताओं में दूसरा नाम वी मैत्रेयन का है।