फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम बनने के बाद पहली बार त्रिशूर के श्रीकृष्ण मंदिर जाएंगे पीएम मोदी

Fri, 07 Jun 2019 03:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

केरल में दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी शनिवार को गुरुवयूर में स्थित श्री कृष्ण मंदिर जाएंगे और यहां पूजा-अर्चना करेंगे। त्रिशूर जिले में स्थित यह मंदिर सदियों पुराना है। यह राज्य में हिंदू पूजा के महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है। प्रधानमंत्री शुक्रवार देर रात कोच्चि में नौसेना के हवाई अड्डे पर रात के 11 बजे उतरेंगे। यहां से वह एर्नाकुलम के गेस्ट हाउस जाएंगे और रात में यहीं ठहरेंगे।

विज्ञापन


शनिवार सुबह नौसेना के हेलिकॉप्टर से गुरुवयूर मंदिर जाएंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के अलावा वे यहां कमल के फूलों से तुलाभरम (व्यक्ति के बराबर वजन की किसी चीज को रखना) भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी यहां आ चुके हैं।

भाजपा के त्रिशूर जिला अध्यक्ष ए नागेश ने कहा कि मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, 'नट्टिका, गुरुवयूर, मनालूर और कुन्नमकुलम विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।' 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी धार्मिक स्थल पर यह उनकी पहली यात्रा होगी। इससे पहले 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए त्रिशूर को चुना था। गुरुवयूर में भाजपा के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री शनिवार दोपहर को कोच्चि वापस जाएंगे और यहां से वह दूसरे कार्यकाल की पहले द्विक्षीय वार्ता के लिए मालदीव रवाना होंगे।

इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को केरल की यात्रा पर पहुंच रहे हैं। वायनाड लोकसभा सीट से जीतने के बाद वह मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए आ रहे हैं। तीन दिन के अंदर वह 15 कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें