फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअधिवेशन के बाद कांग्रेस में लगी इस्तीफों की झड़ी, अब राज बब्बर ने छोड़ा पद

Wed, 21 Mar 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी
विज्ञापन

पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के महाअधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा था कि अब वक्त आ गया है कि युवा पीढ़ी को मौका दिया जाए। राहुल गांधी की इस टिप्पणी को पार्टी के सीनियर नेताओं ने गंभीरता से लिया है। इस बयान के बाद प्रदेश अध्यक्ष अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस्तीफा दिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हाईकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं। 

विज्ञापन


राजबब्बर से पहले गोवा के प्रदेश अध्यक्ष शांताराम नाईक ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के भाषण से प्रेरित होकर यद कदम उठाया है। 71 वर्षीय नाइक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार किए जाते रहे हैं। शांताराम ने सोमवार को अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को सौंप दिया था। उन्हें जुलाई 2017 में लुजिन्हो फेलेरो की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। 

वहीं इससे पहले गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरत सोलंकी ने भी सोमवार को इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के पीछे भी राहुल गांधी का भाषण ही वजह है। वह दिसंबर 2015 से पार्टी का अध्यक्ष पद संभाल रहे थे। इसके अलावा सोलंकी यूपीए-2 के शासन में पेयजल और स्वच्छता राज्य मंत्री थे। सोलंकी 2004 से 2006 के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव का कहना है कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है, उनका यह भी कहना है कि मैं स्वेच्छा से त्यागपत्र क्यों दूं। सामान्य तौर पर कांग्रेस में इस प्रकार की परंपरा रही है कि परिर्वतन के पहले अध्यक्ष अपने विश्वस्त लोगों के इस्तीफे कराकर बाकियों को संकेत देते है कि वे भी पद छोड़े दें ताकि संगठन में नई नियुक्तियां हो सकें। 

गौर हो कि कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने स्वीकार किया कि अब पार्टी में ढांचागत बदलाव करने की जरूरत है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि युवा पीढ़ी के नेताओं को मौका दिए जाने की जरूरत है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें