ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसा बोमिखल के इलाके में हुआ, जहां रेलवे का एक निर्माणाधीन फ्लाइओवर का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के लिए पांच-पांच लाख रुपए मुआवजे और घायलों के लिए मुफ्त ईलाज की घोषणा की है।
Bomikhal flyover collapse: Odisha CM N Patnaik announces Rs 5 lakh ex-gratia for family of deceased person,free treatment for injured people— ANI (@ANI) September 10, 2017
स्थानीय लोगों के मुताबिक फ्लाइओवर के मलबे में अभी भी दो लोग फंसे हुए हैं।
पढ़ें: लालू ने किस मंत्री को बोला ‘खूंटा’ और किसे कहा ‘भैंस’?
बता दें कि राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन की टीम भी बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फ्लाइओवर गिरने के वक्त कई मजदूर आसपास काम कर रहे थे, जो हादसे की जद में आ गए।
Bhubaneswar: 2 people dead, 10 injured, 5 other trapped under debris after portion of a flyover collapsed in Bomikhal; rescue operation on pic.twitter.com/jijle1Hwdd
— ANI (@ANI) September 10, 2017